Vivo ने आधिकारिक रूप से अपना अगला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम OriginOS 6 लॉन्च कर दिया है जो Android 16 पर आधारित है। इस नए सिस्टम के साथ कंपनी ने यूज़र एक्सपीरियंस को एक नए स्तर पर ले जाने का दावा किया है। इसमें पूरी तरह नया डिजाइन, AI-पावर्ड फीचर्स, परफॉर्मेंस में सुधार और डिवाइस इंटीग्रेशन को बेहतर बनाया गया है। यह अपडेट Vivo और iQOO स्मार्टफोन्स के लिए ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा।
नया डिजाइन और यूज़र इंटरफेस (UI)
Vivo ने OriginOS 6 में “Light and Shadow Space” इंटरफेस दिया है जो Apple के Liquid Glass डिजाइन से प्रेरित है। इसमें यूज़र इंटरफेस को और भी आकर्षक और रियलिस्टिक बनाने के लिए translucent effects, advanced shadows, और depth layers जोड़े गए हैं।
अब आइकॉन और विजेट्स को reimagined layout में डिजाइन किया गया है - जैसे resizable clock widgets, circular notifications, और blur transitions जो स्क्रीन पर एक प्रीमियम फील देते हैं।
लॉक स्क्रीन को भी नया रूप दिया गया है- अब इसमें live image/video wallpapers हैं जो फोन को हिलाने पर मोशन के साथ बदलते हैं। साथ मे ही, यूज़र अब नोटिफिकेशन स्टैक और शॉर्टकट्स को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस, बैटरी और AI में बड़ा सुधार
Vivo ने इस बार परफॉर्मेंस और स्मूदनेस पर खास ध्यान दिया है। नए Blue River Smooth Engine की मदद से फोन की परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार हुआ है।
कंपनी के अनुसार:-
Frame rate stability में 11% तक सुधार किया गया है वहीं App launch speed में 11% तक बढ़ोतरी की गई है और बैटरी लाइफ में भी वीडियो प्लेबैक के दौरान 18% व गेमिंग में 14% तक सुधार देखने को मिलेगा।
AI की मदद से अब सिस्टम खुद पावर मैनेजमेंट को समझता है जिससे बैटरी लंबे समय तक चलती है।
इसके अलावा, नए AI-पावर्ड फीचर्स जैसे:-
Live Photo AI Removal (अनचाही चीज़ें को हटाना चलती फोटो में )
AI Upscaling & Background Removal Tools,
Smart Assistant और AI Summary Generator शामिल किए गए हैं।
नई खासियतें और डिवाइस कनेक्टिविटी
OriginOS 6 में एक और यूनिक फीचर आया है - “Atomic Island”, जो कि Apple के Dynamic Island जैसा है। इससे यूज़र music controls, notifications, timers आदि को फ्लोटिंग मोड में एक्सेस कर सकते हैं।
इसके अलावा, नया Shake to Share Tool इंटरनेट के बिना फाइल शेयरिंग की सुविधा देता है। साथ ही, Vivo Office Suite अब पीसी और वेब के साथ seamless file transfer और integration को सपोर्ट करता है।
नए सिस्टम से अब Vivo डिवाइस का टैबलेट और कार सिस्टम्स के साथ कनेक्शन और भी स्मूद हो गया है।
किन फोनों को मिलेगा अपडेट?
Vivo ने घोषणा की है कि वह अब अपने सभी ग्लोबल और भारतीय यूज़र्स को FunTouch OS से OriginOS पर ट्रांज़िशन करेगा।
और पहला Beta Rollout नवंबर 2025 से शुरू होगा, जिसमें शामिल होंगे: Vivo X300 Pro,Vivo X200 Series, और iQOO 13 जैसे फ्लैगशिप डिवाइस।
इसके बाद मई 2026 तक अपडेट निम्न सीरीज़ के फोनों तक पहुंचेगा:
Vivo X Series (X200, X100, X90)
Vivo V Series (V60, V50, V40, V30)
T Series,
और iQOO Neo तथा Z Series।
इंडस्ट्री पर असर और भारत में लॉन्च डेट
भारत में OriginOS 6 का रोलआउट 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गया है। यह अपडेट Vivo और iQOO यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगा।
कंपनी का कहना है कि यह नया सिस्टम यूज़र्स को बेहतर प्रदर्शन (performance), स्मूद एनिमेशन, और स्मार्ट AI एक्सपीरियंस प्रदान करेगा, जो इसे Samsung One UI 7, Apple iOS 18, और Pixel Android 16 UI जैसे सिस्टम्स का सीधा प्रतिस्पर्धी बनाता है।
निष्कर्ष (conclusion)
Vivo OriginOS 6 सिर्फ एक सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं, बल्कि यह कंपनी की टेक्नोलॉजी और डिजाइन फिलॉसफी में बड़ा बदलाव है। शानदार विजुअल्स, बेहतर परफॉर्मेंस, स्मार्ट AI टूल्स और स्मूद इंटरफेस के साथ, यह सिस्टम 2025 में Vivo और iQOO यूज़र्स के लिए एक नया अनुभव लेकर आ रहा है।

0 टिप्पणियाँ