Arattai App: WhatsApp और Telegram का Made in India Alternative। जानिए मैसेजिंग, कॉलिंग और डेटा सिक्योरिटी में कितना दम ?

Arattai और WhatsApp: प्राइवेसी और एन्क्रिप्शन की तुलना मे कोन है ज्यादा बेहतर ?

आज के समय में मैसेजिंग ऐप्स हमारे रोज़मर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। जैसे WhatsApp, Telegram और Signal जिन्हें लोग पहले से ही इस्तेमाल करते आ रहे हैं लेकिन अब इसमें एक नया नाम तेजी से उभर रहा है जिसका नाम है Arattai ऐप। यह ऐप पूरी तरह भारत में बनाया गया है और लोग इसे Made in India WhatsApp Alternative भी कह रहे हैं।

Zoho Corporation एक भारतीय कंपनी है जिन्होंने इस ऐप को डेवलप किया है लॉन्च होते यह ऐप्प लाखों लोगों तक पहुँच गया है और अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Arattai ऐप क्या है?


Arattai एक इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लीकेशन है जिसे Zoho corporation ने बनाया है। इसका नाम तमिल भाषा के शब्द से लिया गया है जिसका मतलब है “हल्की-फुल्की बातचीत” या फिर “चिट-चैट”।

Arattai एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है यानी जिस तरह WhatsApp या Telegram पर बात करते हैं बिलकुल वैसे ही, लेकिन यह ऐप पूरी तरह भारत में बनाया गया है इसमें आसानी से आप:चैटिंग कर सकते हैं
फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट भेज सकते हैं
वॉइस और वीडियो कॉल कर सकते हैं
ग्रुप में बातचीत कर सकते हैं


सब कुछ आपको एक ही जगह पर मिलेगा लेकिन सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह Made in India है।

Arattai ऐप के प्रमुख फीचर्स (Features)


एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन(end to end encryption)


आज के समय में हर किसी के लिए प्राइवेसी सबसे बड़ा मुद्दा है। Arattai ऐप इस बात का पूरा ध्यान रखता है। इसमें आपके वॉइस और वीडियो कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहते हैं। यानी आपके और सामने वाले के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति आपकी बातचीत को सुन या रिकॉर्ड नहीं कर सकता। यह फीचर खासकर इसलिए जरूरी है क्योंकि यूज़र्स अक्सर विदेशी मैसेजिंग ऐप्स की डेटा सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं।


पर्सनल और ग्रुप चैट (personal and group chat)


Arattai ऐप में आप बिल्कुल WhatsApp की तरह अपने दोस्तों या परिवार से पर्सनल चैट कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप ऑफिस टीम, क्लासमेट्स या बड़े परिवार के साथ जुड़े रहना चाहते हैं तो इसमें ग्रुप चैट का विकल्प भी मिलता है। इसमें आप एक साथ कई लोगों से बातचीत कर सकते हैं फोटो-वीडियो शेयर कर सकते हैं और ग्रुप नोटिफिकेशन आसानी से पा सकते हैं।


स्टोरीज़ और चैनल्स (story and channel)


Arattai केवल चैटिंग तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें स्टोरीज़ और चैनल्स का फीचर भी दिया गया है। यह बिल्कुल Instagram की स्टोरी की तरह काम करता है जहाँ आप अपनी फोटो या वीडियो 24 घंटे के लिए शेयर कर सकते हैं। वहीं, चैनल्स बनाकर आप अपने फॉलोअर्स या दोस्तों को किसी टॉपिक से जुड़ी अपडेट्स दे सकते हैं। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपनी ऑडियंस से लगातार जुड़ना चाहते हैं।

मीटिंग शेड्यूल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग


यह फीचर Arattai को सिर्फ चैटिंग ऐप ही नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल टूल भी बना देता है। इसमें आप आसानी से अपने दोस्तों या ऑफिस टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें मीटिंग शेड्यूल करने का ऑप्शन भी है जिससे आप पहले से तय कर सकते हैं कि किस दिन और किस समय वीडियो मीटिंग होगी। यह सुविधा खासकर छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है।

Pocket फीचर


Arattai ऐप का सबसे अनोखा और अलग फीचर है इसका Pocket। इसमें आप अपनी जरूरी फाइल्स, डॉक्यूमेंट्स, फोटो या नोट्स को सुरक्षित रख सकते हैं। इसे आप अपनी पर्सनल डिजिटल डायरी या स्टोरेज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी ज़रूरत पड़े, आप इन्हें तुरंत एक्सेस कर सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में काम से जुड़ी फाइलें या नोट्स हमेशा हाथ में रखना चाहते हैं।

Arattai, WhatsApp की तुलना में प्राइवेसी(privacy) एंड इंक्रिप्शन(encryption)में कितना सक्षम है


WhatsApp में प्राइवेसी और एन्क्रिप्शन


WhatsApp अपने यूज़र्स को शुरू से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करता है।

इसका मतलब है कि आप चाहे टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट्स या वॉइस/वीडियो कॉल भेजें, वह पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।
केवल भेजने वाला और पाने वाला ही मैसेज पढ़ या देख सकता है।

खुद WhatsApp और उसकी पैरेंट कंपनी Meta (Facebook) भी इन मैसेजों तक नहीं पहुँच सकती।

हाँ, WhatsApp कुछ मेटा डेटा (जैसे कब मैसेज भेजा गया, किससे चैट हो रही है) का इस्तेमाल विज्ञापन और अन्य सेवाओं के लिए कर सकता है।


Arattai में प्राइवेसी और एन्क्रिप्शन


Arattai ऐप भी प्राइवेसी को महत्व देता है लेकिन इसमें अभी कुछ कमियाँ हैं।

फिलहाल इसमें वॉइस और वीडियो कॉल्स के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मौजूद है।

लेकिन टेक्स्ट मैसेजेज अभी पूरी तरह एन्क्रिप्टेड नहीं हैं। Zoho का कहना है कि आने वाले समय में यह फीचर लाया जाएगा।

Arattai की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह यूज़र डेटा को भारत में ही स्टोर करता है। यानी आपका डेटा भारत से बाहर नहीं जाता।

साथ ही, यह ऐप कोई विज्ञापन नहीं दिखाता और आपके डेटा को पैसे कमाने के लिए इस्तेमाल नहीं करता।


WhatsApp और Arattai में प्रमुख अंतर (highlight) (Privacy & Encryption)

फ़ीचर WhatsApp Arattai
टेक्स्ट मैसेज एन्क्रिप्शन हाँ, डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन अभी नहीं (डेवलपमेंट में)
वॉइस/वीडियो कॉल एन्क्रिप्शन हाँ हाँ
डेटा स्टोरेज ग्लोबल सर्वर (इंटरनेशनल डेटा सेंटर्स) भारत में लोकल सर्वर
डेटा उपयोग Meta प्लेटफॉर्म्स के लिए सीमित डेटा उपयोग यूज़र डेटा का कोई मोनेटाइजेशन नहीं
विज्ञापन (Ads) अप्रत्यक्ष रूप से Meta के विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ा कोई विज्ञापन नहीं
यूज़र प्राइवेसी उच्च (मैसेज सुरक्षित, लेकिन मेटाडाटा उपयोग होता है) उच्च (डेटा भारत में, कोई एड्स या डेटा शेयरिंग नहीं)

 

निष्कर्ष (conclusion)


WhatsApp इस समय end-to-end encryption की वजह से मैसेजिंग के लिए ज़्यादा सुरक्षित है, जबकि Arattai की खासियत है India-based data storage, ads free अनुभव और डेटा का monetization न होना। यानी सुरक्षा के लिए WhatsApp बेहतर है, और local data privacy के लिए Arattai एक अच्छा विकल्प है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ