Motorola ने एक बार फिर मिड-प्रीमियम सेगमेंट में तहलका मचाने की तैयारी कर ली है। नया Motorola Edge 60 Neo शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में खास तौर पर Moto AI फीचर्स, IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस और 5 साल तक का अपडेट सपोर्ट दिया गया है जो इसे अपने कॉम्पिटिटर्स से अलग बनाता है।
ग्लोबल लॉन्च(global launch)
Motorola Edge 60 Neo का वैश्विक लॉन्च 5 सितंबर 2025 को हुआ था और यह पहले से ही यूरोप और चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध है।Motorola Edge 60 Neo को ग्लोबल मार्केट में लगभग €399 (लगभग ₹41,145) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Motorola Edge 60 Neo की अनुमानित कीमत और लौन्च (expected price and launch in india)
कुछ स्रोतों का मानना है कि भारत में इसकी कीमत सीधे इंटरनेशनल प्राइसिंग और मर्केट पोजिशनिंग के आधार पर ₹37,999 से ₹41,000 के बीच भी रखी जा सकती है। यानी यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज और अपर मिड-सेगमेंट दोनों कैटेगरी को टारगेट कर सकता है
भारत में इसका लॉन्च अक्टूबर 2025 में होने की उम्मीद है। कंपनी इसे संभवतः दिवाली फेस्टिवल सीज़न के आस-पास लॉन्च करेगी, ताकि सेल्स इम्पैक्ट और भी ज्यादा हो।
कलर (colour options)
Motorola ने इस फोन को Pantone-certified कलर ऑप्शंस में पेश किया है जिनमें शामिल हैं:Frostbite (ब्लू टोन)
Poinciana (रेड शेड)
Grisaille (ग्रे शेड)
Motorola Edge 60 Neo फीचर्स (Features details)
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी (Design and build quality)
Edge 60 Neo का डिज़ाइन सिर्फ दिखने में प्रीमियम नहीं बल्कि यूज़ करने में भी बेहद सुविधाजनक है। 8.09mm की पतली बॉडी और 174.5g का हल्का वज़न इसे लंबे समय तक हाथ में पकड़ने पर भी थकान महसूस नहीं होने देता। Pantone Certified Colors जैसे Frostbite, Grisaille और Poinciana इसे भीड़ में अलग पहचान दिलाते हैं। साथ ही Gorilla Glass 7i स्क्रीन को खरोंच और गिरने से होने वाले डैमेज से सुरक्षित रखता है।डिस्प्ले (Display )120Hz pOLED और HDR10+
इस फोन की 6.36-इंच 1.5K pOLED LTPO डिस्प्ले आपको हर एंगल से शार्प और ब्राइट विज़ुअल्स देती है। 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है, जबकि HDR10+ सपोर्ट वीडियो देखने का अनुभव सिनेमैटिक कर देता है। 3000 nits ब्राइटनेस के कारण धूप में भी स्क्रीन आसानी से पढ़ी जा सकती है। LTPO तकनीक बैटरी की खपत कम करते हुए ज़रूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट एडजस्ट करती है।परफोर्मेंस (Performance) MediaTek Dimensity 7400 और RAM ऑप्शन
MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है, जो पावरफुल होने के साथ-साथ बैटरी भी बचाता है। यह प्रोसेसर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में बिना लैग के स्मूद परफॉर्मेंस देता है। 8GB और 12GB RAM के विकल्प यूज़र्स को अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुनने की सुविधा देते हैं, वहीं 512GB तक की स्टोरेज बड़ी फाइल्स और गेम्स रखने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करती है। यह फोन हर तरह से फ्यूचर-रेडी है।Moto AI Features स्मार्ट अनुभव
Motorola Edge 60 Neo में Moto AI का इंटीग्रेशन यूज़र्स का अनुभव और भी स्मार्ट बनाता है। फोटोग्राफी के दौरान AI बेस्ड एन्हांसमेंट्स फोटो को और ज्यादा क्लियर और नेचुरल बनाते हैं। प्रोडक्टिविटी टूल्स स्मार्ट सजेशन देकर समय बचाते हैं जबकि ऑडियो-वीडियो एन्हांसमेंट्स मूवी, म्यूज़िक और वीडियो कॉलिंग को और बेहतर कर देते हैं। यानी फोन सिर्फ स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक स्मार्ट असिस्टेंट जैसा महसूस होता है।कैमरा (Camera): ट्रिपल रियर और हाई-रेज़ सेल्फी
Motorola Edge 60 Neo का कैमरा सेटअप इसे प्रोफेशनल-ग्रेड स्मार्टफोन बनाता है। 50MP Sony LYTIA 700C सेंसर OIS सपोर्ट के साथ क्लियर फोटो देता है, जबकि 13MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो सेंसर से ग्रुप शॉट्स और क्लोज-अप शॉट्स शानदार आते हैं। 10MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ डिटेल कैप्चर करता है। फ्रंट में 32MP कैमरा 4K वीडियो सपोर्ट के साथ हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव देता है।बैटरी और चार्जिंग (Batteryand Charging) 5000mAh TurboPower और Wireless Charging
इस फोन में 5000mAh/5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो आसानी से पूरे दिन का बैकअप देती है। 68W TurboPower चार्जिंग इसे कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज कर देती है जो बिज़ी लाइफस्टाइल वालों के लिए बेहद फायदेमंद है। साथ ही 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट इसे और प्रीमियम बनाता है जिससे चार्जिंग बिना केबल झंझट के और भी आसान हो जाती है।सॉफ्टवेयर (Software and Updates) : Android 15 और Future OS सपोर्ट
Edge 60 Neo Android 15 (Hello UI) पर चलता है जो क्लीन और स्मूद यूज़र इंटरफ़ेस प्रदान करता है। Motorola ने 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 5 बड़े OS अपग्रेड का वादा किया है। इसका मतलब है कि फोन लंबे समय तक सुरक्षित और लेटेस्ट फीचर्स से अपडेटेड रहेगा। यह गारंटी यूज़र्स को भरोसा देती है कि उनका स्मार्टफोन आने वाले कई सालों तक पुराना नहीं लगेगा।Connectivity, Audio और Extra Features
5G (SA/NSA)ड्यूल 4G VoLTE
Wi-Fi 6
Bluetooth 5.4
USB Type-C
डॉल्बी एटमॉस सपोर्टेड स्टेरियो स्पीकर्स
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
ड्युरेबिलिटी (Durability): MIL-STD 810H, Water और Dust Resistance
Edge 60 Neo में IP68 + IP69 सर्टिफिकेशन और MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड ड्युरेबिलिटी है। यानी यह फोन धूल, पानी और झटकों से बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करता है।

0 टिप्पणियाँ