Moto g67 5G - 7000mAh की बैटरी और Snapdragon 7s Gen 2 के साथ लौन्च कर दिया गया है जानिए इसकी कीमत और फीचर्स ! !




अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो कीमत में किफायती हो लेकिन परफॉर्मेंस, बैटरी और डिजाइन में किसी फ्लैगशिप से कम न लगे तो नया Moto G67 Power 5G आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। मोटोरोला ने इस बार “Power” नाम को सच साबित करते हुए इस फोन को ऐसे फीचर्स के साथ पेश किया है जो न सिर्फ़ टिकाऊ हैं बल्कि हर यूज़र के लिए वैल्यू-फॉर-मनी साबित होते हैं।

Motorola g67 power उपलब्धता / Availability


Moto G67 Power 5G के लिए भारत के बाहर किसी भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कीमत या लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। अभी यह सिर्फ भारतीय मार्केट पर केंद्रित है।

मोटरोला ने इस फोन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट करते हुए इस फोन को 5 नवंबर को भारत में लांच कर दिया गया है। और 12 नवंबर से इसे भारतीय यूज़र्स इस पावरफुल 5G स्मार्टफोन को खरीद पाएंगे।

जहां तक बिक्री की बात करें तो यह फोन Motorola India की वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart और Amazon जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगा। यानी ग्राहक इसे आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे। साथ ही लॉन्च ऑफ़र्स और बैंक डिस्काउंट का भी फायदा ले पाएंगे।

और कीमत की बात करें तो टीज़र के मुताबिक इसका कीमत 14999 से सुरु है 

Colour options (कॉलर विकल्प)


कंपनी ने इसे तीन आकर्षक Pantone रंगों – Cilantro Green, Parachute Purple और Blue Curacao में लॉन्च किया है।


Motorola g67 power Features (फीचर्स)


Performance(परफॉर्मेंस) – Snapdragon 7s Gen 2 के साथ बेहतरीन स्पीड


Moto G67 Power 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 (4nm) चिपसेट दिया गया है जो कि इस प्राइस सेगमेंट में एक बेहद पावर-एफिशिएंट और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर है।
इसमें 2.4GHz Octa-Core Kryo CPU और Adreno GPU दिया गया है जिससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टी-टास्किंग सभी स्मूद तरीके से चलते हैं।
फोन में 8GB RAM दी गई है जिसे RAM Boost तकनीक के जरिए वर्चुअल रूप से 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।
स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB दोनों ऑप्शन मौजूद हैं जिससे आपको स्पेस की कोई टेंशन नहीं रहती।


Battery (बैटरी) - 7000mAh की बड़ी बैटरी से पूरे दिन का बैकअप


मोटोरोला ने इस बार पावर को असली मायनों में पेश किया है। इसमें दी गई 7000mAh की विशाल बैटरी आपको लंबे समय तक बिना चार्ज किए फोन इस्तेमाल करने की आज़ादी देती है।
इसके साथ कंपनी ने 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी जोड़ा है जिससे आप कुछ ही मिनटों में घंटों का बैकअप पा सकते हैं।
इस बैटरी के साथ चाहे गेम खेलना हो, कंटेंट देखना हो या सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करना यह फोन हर यूज़र के लिए भरोसेमंद साथी है।

Design(डिज़ाइन) – Premium Vegan Leather Finish और Pantone Colors का कमाल


डिज़ाइन के मामले में मोटोरोला ने इस फोन को काफी प्रीमियम बनाया है। इसमें Vegan Leather Back दी गई है जो हाथ में पकड़ने पर शानदार ग्रिप देती है और फिंगरप्रिंट कम लगते हैं।
फोन का वज़न लगभग 210 ग्राम और मोटाई 8.6mm है जो इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद बैलेंस्ड महसूस होता है।

इसके अलावा, फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है यानी यह पानी के छींटों से सुरक्षित है।


Camera(कैमरा) – Sony LYTIA 600 Sensor के साथ शानदार फोटोग्राफी


फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA 600 सेंसर दिया गया है जो Quad Pixel Technology के साथ बेहतर रोशनी और क्लियर इमेजेज़ कैप्चर करता है।
इसके अलावा, इसमें 8MP Ultra-Wide Camera और एक 2-in-1 Flicker Sensor दिया गया है जो फोटो को और स्टेबल बनाता है।
फ्रंट कैमरा 32MP का है जो क्वाड पिक्सेल मोड में शानदार सेल्फी देता है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन UHD (30fps) और FHD (60/30fps) सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें Audio Zoom, Dual Capture, Slow Motion और Pro Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।


Display(डिस्प्ले)-6.7-इंच Full HD+ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद अनुभव


Moto G67 Power 5G में 6.7-inch Full HD+ (2400×1080) डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो-वॉचिंग का अनुभव बेहद स्मूद और रेस्पॉन्सिव लगता है।
डिस्प्ले Pantone Validated और Pantone Skintone सर्टिफाइड है यानी कलर्स बिल्कुल नेचुरल और आंखों को सुकून देने वाले हैं।
सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दी गई है जो खरोंच और झटकों से डिस्प्ले को सुरक्षित रखती है।


Audio – Dolby Atmos के साथ Immersive Sound Experience


ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो यह फोन Stereo Speakers और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है, जिससे मूवी देखने या गेम खेलने में थ्री-डायमेंशनल साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।
साथ ही इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है जो अब बहुत कम फोन में देखने को मिलता है।


Connectivity( कनेक्टिविटी)- SIM और ThinkShield सुरक्षा


कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह फोन फ्यूचर-रेडी है।
इसमें 5G, 4G LTE, 3G और 2G सभी नेटवर्क सपोर्ट मिलते हैं और यह कई 5G Bands (n1, n2, n3, n5, n8, n28, n40, n77, n78) को सपोर्ट करता है।
इसके साथ Bluetooth 5.1, Dual-band Wi-Fi, और GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, Beidou जैसे लोकेशन फीचर्स दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिए मोटोरोला की ThinkShield Protection मौजूद है जो आपके डेटा को सुरक्षित रखती है।


Software Experience(सॉफ़्ट्वेयर) – Android 15 और 3 साल की सुरक्षा अपडेट्स


Moto G67 Power 5G Android 15 पर चलता है जिसमें आपको क्लीन और एड-फ्री यूज़र इंटरफेस मिलता है।
मोटोरोला ने इसमें 1 OS अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स (SMR) का वादा किया है।
इसमें Google Gemini AI सपोर्ट भी है जिससे वॉयस-कमांड और स्मार्ट सर्च और भी आसान बन जाती है।


Box Content – सब कुछ जो आपको चाहिए


बॉक्स में कंपनी ने फोन के साथ 30W चार्जर, USB केबल, SIM टूल और यूज़र गाइड्स शामिल किए हैं।
यानि आपको किसी एक्स्ट्रा एक्सेसरी की तलाश नहीं करनी पड़ेगी 'Out of the Box' पूरा सेटअप तैयार है।





Conclusion (निस्कर्ष)– क्या Moto G67 Power 5G खरीदना चाहिए?


अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें लॉन्ग बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिले, तो Moto G67 Power 5G 2025 में सबसे बढ़िया ऑप्शन में से एक है।
इसकी 7000mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, Sony कैमरा सेंसर, और Dolby Atmos ऑडियो इसे एक पावरफुल ऑल-राउंडर बनाते हैं।
कुल मिलाकर यह फोन उन यूज़र्स के लिए है जो “Power, Style और Performance” तीनों को एक साथ चाहते हैं वो भी किफायती कीमत में।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ