India में आने से पहले Vivo X300 Series का Global Launch — 200MP Periscope Telephoto Camera और Dimensity 9500 ने मचाया धमाल!

Vivo X300 Series – 200MP Periscope Telephoto Camera और Dimensity 9500 Power के साथ! 
 
Vivo ने अपनी नई सीरीज Vivo X300 Series को आखिरकार ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह सीरीज़ सबसे पहले Vienna (Austria) में आयोजित ग्लोबल इवेंट के दौरान 30 अक्टूबर 2025 को पेश की गई थी। इसके बाद इसे यूरोप के कई देशों - जैसे Austria, Spain, Czech Republic, Germany और Italy में उपलब्ध कराया गया है। वैसे तो
Vivo X300 Series के दो प्रमुख मॉडल Vivo X300 और Vivo X300 Pro को ही ग्लोबली लॉन्च किया गया हैं जिनमें दिया गया है शक्तिशाली MediaTek Dimensity 9500 chipset, शानदार 1.5K LTPO OLED Display, और दुनिया का पहला 200MP Periscope Telephoto Lens।

Vivo की X300 सीरीज़ में कुल चार मॉडल शामिल हैं —

  • Vivo X300: यह बेस वैरिएंट है जो बेहतरीन फीचर्स के साथ थोड़ा किफायती फ्लैगशिप अनुभव देता है।

  • Vivo X300 Pro: यह प्रीमियम मॉडल है जिसमें एडवांस कैमरा सिस्टम और हाई-एंड परफॉर्मेंस दी गई है।

  • Vivo X300 Ultra: यह टॉप-एंड फ्लैगशिप फोन होगा, जो सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा और बाद में ग्लोबल मार्केट में आएगा।

  • Vivo X300 FE (Fan Edition): यह अफवाहों में चल रहा मॉडल है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसमें नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है।


Expected price in india(अनुमानित कीमत इंडिया में)


ग्लोबल मार्केट में Vivo X300 का बेस मॉडल लगभग 1,049 यूरो (लगभग ₹1,07,600) में लॉन्च किया गया है जबकि Vivo X300 Pro की कीमत करीब 1,499 यूरो (लगभग ₹1,54,000) रखी गई है।

वहीं भारतीय मार्केट में इसकी कीमत की बात करें तो कुछ लिक्स और अफवाह के अनुसार भारत में Vivo X300 की अनुमानित कीमत करीब ₹69,999, और Vivo X300 Pro की कीमत लगभग ₹99,999 रहने की उम्मीद है।

यह कम कीमत इसलिए संभव है क्योंकि Vivo भारत में लोकल प्रमोशन, कम इम्पोर्ट ड्यूटी, और लोकल मैन्युफैक्चरिंग का लाभ उठा रहा है।

vivo X300 series colour options (कलर विकल्प)


Vivo X300 के ग्लोबल कलर ऑप्शन में -:

Halo Pink, Iris Purple, Mist Blue और Phantom Black शामिल हैं
चीन में यह मॉडल Free Blue, Pure Black, Cozy Purple और Lucky Lottery नाम से मिलने वाले रंगों में उपलब्ध है।

वहीं Vivo X300 Pro को चार ग्लोबल कलर वेरिएंट -:
Mist Blue, Phantom Black, Cloud White और Dune Brown में पेश किया गया है। यह सभी शेड्स काफी क्लासिक और एलीगेंट लुक देते हैं जो इसे एक प्रीमियम फ्लैगशिप फील प्रदान करते हैं।

कुल मिलाकर, Vivo ने इस बार कलर वैरायटी पर खास ध्यान दिया है ताकि अलग-अलग देशों के यूज़र्स के स्वाद के अनुसार विकल्प मिलें, और भारत में मिलने वाला Red Edition इस सीरीज़ की सबसे यूनिक पहचान बन सकता है 

Vivo X300 series key features (फीचर्स)


Vivo X300 features

 (फीचर्स)


Vivo X300 ने Global Launch में तहलका मचा दिया है और जल्द ही इसके India Launch का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन अपने दमदार MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट के साथ आता है, जो अल्ट्रा-स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 4500 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद शार्प और कलरफुल विजुअल्स प्रदान करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 100x डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट करता है जिससे मोबाइल फोटोग्राफी को एक नया स्तर मिलता है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है। 6040mAh की बैटरी को 90W FlashCharge और 40W Wireless Charging का सपोर्ट दिया गया है, जो इसे लंबी रेस का खिलाड़ी बनाता है। साथ ही यह फोन IP68/IP69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस, Wi-Fi 7, और Ultra Sonic In-display Fingerprint Sensor जैसी प्रीमियम खूबियों से लैस है। कुल मिलाकर, Vivo X300 एक ऐसा फ्लैगशिप डिवाइस है जो परफॉर्मेंस, डिजाइन और कैमरा के मामले में नए बेंचमार्क सेट करता है।

Vivo X300 Key Specs / मुख्य विशेषताएं

Display / डिस्प्ले 6.31-inch LTPO AMOLED, 120Hz, 4500 nits brightness
Processor / प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500 (3nm)
RAM & Storage / रैम और स्टोरेज 12GB LPDDR5X RAM + 256GB UFS 4.1 Storage
Rear Camera / पिछला कैमरा 200MP + 50MP + 50MP (OIS, up to 100x Zoom)
Front Camera / फ्रंट कैमरा 50MP (4K video recording support)
Battery / बैटरी 6040mAh with 90W Fast Charging + 40W Wireless Charging
Protection / सुरक्षा IP68, IP69 Dust & Water Resistant
Fingerprint / फिंगरप्रिंट Ultrasonic In-display Fingerprint Sensor
Network / नेटवर्क Dual SIM 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR Blaster
Operating System / ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 (OriginOS), 4 Years OS & 5 Years Security Updates


Vivo X300 Pro features

 (फीचर्स)


Vivo X300 Pro ने अपने बेस मॉडल X300 की तुलना में कई प्रीमियम और “अगले लेवल” वाले फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री की है जो इसे 2025 के सबसे पावरफुल कैमरा फोन की कैटेगरी में ला खड़ा करता है। सबसे बड़ा अपग्रेड इसके कैमरा सिस्टम में देखने को मिलता है Vivo X300 Pro दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 200MP का Periscope Telephoto Lens (OIS के साथ) दिया गया है,
जो 20x Optical Zoom और 100x Digital Zoom तक सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर और 50MP Ultra-wide Lens मिलकर DSLR जैसी इमेज क्वालिटी देते हैं। Zeiss की खास Dual Imaging Chips (V3+ और Vs1) की वजह से फोटो प्रोसेसिंग पहले से कहीं ज्यादा नेचुरल और डीटेल्ड होती है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78-inch का 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED पैनल दिया गया है जिसकी ब्राइटनेस 4500 nits तक जाती है यानी चाहे धूप हो या अंधेरा, स्क्रीन हमेशा क्रिस्टल क्लियर दिखती है। नया MediaTek Dimensity 9500 (3nm) प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ ये फोन परफॉर्मेंस के मामले में किसी Snapdragon 8 Gen 3 को भी टक्कर देता है।

Vivo X300 Pro में 6,510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W FlashCharge और 40W Wireless Charging को सपोर्ट करती है। यानी सिर्फ कुछ मिनटों की चार्जिंग में घंटों का बैकअप। फोन को और खास बनाता है इसका IP68 और IP69 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस, 3D Ultrasonic Fingerprint Sensor, और Diamond Armor Glass जो इसे मजबूत और प्रीमियम दोनों बनाता है।

कुल मिलाकर, Vivo X300 Pro उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो मोबाइल फोटोग्राफी, वीडियो रिकॉर्डिंग और पावर परफॉर्मेंस में “नो-कॉम्प्रोमाइज” एक्सपीरियंस चाहते हैं। ये फोन न सिर्फ Vivo का अब तक का सबसे एडवांस्ड कैमरा फोन है बल्कि 2025 के Android फ्लैगशिप्स के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करता है।

Vivo X300 Pro Key Features / मुख्य विशेषताएँ
Display / डिस्प्ले 6.78-इंच LTPO AMOLED, 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस
Performance / प्रदर्शन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 16GB तक RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ तेज़ प्रदर्शन
Camera / कैमरा ZEISS Optics के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जो 10x ज़ूम तक सक्षम
Battery / बैटरी Si/C Li-Ion 6510 mAh (Global) या 5440 mAh (EU), 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ
Design / डिज़ाइन प्रीमियम ग्लास बैक, कर्व्ड एज डिस्प्ले और IP68 वाटर-डस्ट रेसिस्टेंट बिल्ड


निष्कर्ष (Conclusion):


Vivo X300 सीरीज़ ने 2025 के स्मार्टफोन मार्केट में एक नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। चाहे बात हो कैमरा क्वालिटी की, डिस्प्ले ब्राइटनेस की या फिर पावरफुल परफॉर्मेंस की Vivo X300 और X300 Pro दोनों ही अपने सेगमेंट में बेस्ट माने जा सकते हैं।

जहां Vivo X300 उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो एक प्रीमियम लेकिन वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप फोन चाहते हैं वहीं Vivo X300 Pro असली टेक और कैमरा एंथूज़ियास्ट्स के लिए बनाया गया है जो फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में प्रोफेशनल लेवल का अनुभव चाहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ