Motorola एक बार फिर से स्मार्टफोन इंडस्ट्री में धमाका करने जा रहा है अपने आने वाले Motorola Edge 70 के साथ।
Motorola ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि Motorola Edge 70 का ग्लोबल लॉन्च 5 नवंबर 2025 को होगा, जिसकी शुरुआत पोलैंड (Poland) से होगी। इसके बाद यह फोन यूरोप और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं चीन में इसका रीब्रांडेड वर्जन Moto X70 Air के नाम से अक्टूबर 2025 में लॉन्च होगा।
भारत के लिए फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक रुप से तारीख की घोषित नहीं की है लेकिन लीक्स के अनुसार यह फोन भारत में 2025 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है यानी नवंबर या दिसंबर के महीने में इसकी एंट्री तय मानी जा रही है।
ग्लोबल और भारत में संभावित प्राइस(expected price)
यूरोप में Motorola Edge 70 की कीमत €710 से €810 के बीच रखी गई है जो भारतीय कीमत में लगभग ₹73,000 से ₹83,500 के बराबर है।
भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत थोड़ी कम रखी जा सकती है ताकि यह OnePlus 13R, Samsung Galaxy S24 FE और Xiaomi 15 Pro जैसे फोनों को टक्कर दे सके।
भारत में इसकी संभावित कीमत ₹70,000 से ₹80,000 के बीच रह सकती है
इसमें दो वेरिएंट लॉन्च होने की उम्मीद है। इसका बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है जिसकी संभावित कीमत लगभग ₹69,999 बताई जा रही है। वहीं इसका टॉप मॉडल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है जिसकी कीमत करीब ₹79,999 के आसपास हो सकती है।
Motorola Edge 70 के लीक हुए फीचर्स (leak Features)
ये जानकारियाँ ऑफिशियल रिटेलर लिस्टिंग्स, विश्वसनीय टेक्नोलॉजी न्यूज़ सोर्सेज, और Motorola के आधिकारिक टीज़र्स से प्राप्त हुई हैं जो लॉन्च से पहले जारी किए गए थे।
यूरोप के कई रिटेलर वेबसाइट्स, जैसे कि X-Kom ने लॉन्च से पहले ही फोन की पूरा स्पेसिफिकेशन और इमेजेज लीक कर दिए थे।
इन सभी जानकारियों की पुष्टि Motorola की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी टीज़र्स से भी होती है जिसमें कंपनी ने मुख्य फीचर्स को उजागर किया है - जैसे अल्ट्रा-स्लिम 6mm डिजाइन, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM, 512GB स्टोरेज, 4,800mAh बैटरी, और प्रीमियम कैमरा सेटअप।
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी (Design)
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola Edge 70 में कंपनी ने अब तक का सबसे स्लिम डिजाइन दिया है — केवल 6mm मोटाई और 170 ग्राम वजन के साथ।
फोन तीन शानदार Pantone शेड्स — Bronze Green, Gadget Grey, और Lily Pad में उपलब्ध होगा, जो इसे एक लग्जरी और यूनिक अपील देते हैं।
डिस्प्ले (Display)
Motorola Edge 70 में मिलने वाली है 6.67-इंच P-OLED डिस्प्ले, जो 1.5K रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
यह डिस्प्ले गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को बेहद स्मूद और कलरफुल बनाएगी, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत बनाती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस (processor and performance)
लीक के अनुसार, फोन में दिया जाएगा नया Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, जो मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा।
इसके साथ 12GB RAM और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा, जिससे यह फोन हैवी यूजर्स और गेमर्स दोनों के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।
बैटरी और चार्जिंग(Battery)
फोन में दी जा रही है 4,800mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, जो परंपरागत बैटरियों की तुलना में ज्यादा एफिशिएंट बताई जा रही है।
यह 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी, यानी चार्जिंग की टेंशन लगभग खत्म।
कैमरा सेटअप (Camera)
लीक्स के मुताबिक, इसमें डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Motorola ने कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी जोड़ी है, जो नाइट मोड और पोर्ट्रेट शॉट्स को शानदार बनाती है।
सॉफ्टवेयर (software)
Motorola Edge 70 Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलेगा, जो एक क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस देगा।
साथ ही कंपनी लंबे समय तक सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट्स देने का वादा कर सकती है, जिससे यूजर को फ्लैगशिप-लेवल सपोर्ट मिलेगा।
अन्य फीचर्स (other Features )
6mm अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन, 170g वजन
Dolby ट्यून स्टीरियो स्पीकर्स
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC सपोर्ट
निष्कर्ष (conclusion)
इन सभी लीक रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा सकता है कि Motorola Edge 70 कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम और स्टाइलिश फ्लैगशिप फोन होगा।
इसमें मिलने वाले फीचर्स और डिजाइन इसे सीधा OnePlus 13R, Galaxy S24 FE, और Xiaomi 15 Pro जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स की लाइन में खड़ा करते हैं।

0 टिप्पणियाँ