Vivo V60e अब उपलब्ध – 200MP कैमरा, AI पोर्ट्रेट मोड और Snapdragon 7 Gen 3 के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस, देखें कीमत और सभी variants!


 Vivo ने अपने नए फोन vivo v 60e को भारत में 7 अक्टूबर 2025 को लॉन्च कर दिया गया है और इसकी बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है ।

 इस स्मार्टफोन तीन वेरिएंट  उपलब्ध हैं:-


  • 8GB+128GB की कीमत 29,999 रुपये
  • 8GB+256GB का रेट 31,999 रुपये और 
  • 12GB+256GB वेरिएंट 33,999 रुपये में मिलेगा। 

यह फोन Elite Purple और Noble Gold रंगों में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा । जिससे त्योहार सीजन के खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बनता है


Vivo V 60e फीचर्स (Features)


कैमरा क्वालिटी (Camera)– प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी


Vivo V60e का सबसे दमदार फीचर है इसका 200MP प्राइमरी रियर कैमरा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) दिया गया है। इसका फायदा यह है कि अगर आपके हाथ हल्के से हिल भी जाएं या आप चलते-फिरते फोटो और वीडियो कैप्चर करते हैं तो भी तस्वीरें धुंधली नहीं आएंगी। 200MP का इतना बड़ा रिज़ॉल्यूशन तस्वीरों में बेहद डिटेल और शार्पनेस लाता है जिससे यूज़र्स फोटो को ज़ूम करने पर भी हर छोटा डिटेल देख सकते हैं।

इसके साथ दिया गया है 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, जो ग्रुप फोटो, नेचर और लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन है। इसका व्यू एंगल बड़ा होने के कारण यह साधारण कैमरे से कहीं ज्यादा हिस्सा एक फ्रेम में कैद कर लेता है।

फ्रंट की बात करें तो 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसमें आई ऑटोफोकस मौजूद है। यानी जब आप फोटो खींचेंगे तो कैमरा आपकी आंखों पर फोकस कर खुद-ब-खुद क्लियर और शार्प इमेज क्लिक करेगा। इसके अलावा, 92-डिग्री वाइड एंगल का फायदा यह है कि आप दोस्तों और परिवार के साथ ग्रुप सेल्फी भी आराम से ले पाएंगे, और फोटो में हर किसी का चेहरा साफ आएगा।

पावरफुल बैटरी (Battery)– लंबा बैकअप और फास्ट चार्जिंग


Vivo V60e में लगी है 6,500mAh की बड़ी बैटरी, जो सामान्य फोनों से कहीं ज्यादा पावरफुल है। आजकल लोग फोन से सिर्फ कॉल या चैट ही नहीं करते बल्कि गेम भी खेलते हैं सोशल मीडिया यूज़ करते हैं और वीडियो देखते हैं। ऐसे में बड़ी बैटरी बेहद ज़रूरी है। यह फोन आपको पूरे दिन का बैकअप भी देगा, चाहे आप इसे हेवी गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए ही क्यों न इस्तेमाल कर रहे हो ।

बैटरी के साथ-साथ इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसका मतलब यह हुआ कि सिर्फ कुछ ही मिनट चार्ज करने पर घंटों तक फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे बड़ी राहत यह है कि चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा, यानी अलग से खर्च नहीं करना पड़ेगा (जो आजकल कई ब्रांड्स करने लगे हैं)।

मज़बूती और प्रोटेक्शन IP rating(protection)– गिरने से भी सुरक्षित


Vivo V60e को सिर्फ स्मार्ट और प्रीमियम बनाने पर ही नहीं बल्कि इसे मजबूत बनाने पर भी ध्यान दिया गया है। इसमें IP68 और IP69 वॉटर व डस्ट रेजिस्टेंस दिया गया है। इसका मतलब है कि यह फोन धूल, पानी और नमी जैसी मुश्किल परिस्थितियों में भी आसानी से टिक सकेगा ।

इतना ही नहीं इसमें फुल-बॉडी ड्रॉप प्रोटेक्शन और डायमंड शील्ड ग्लास दिया गया है। डायमंड शील्ड ग्लास साधारण ग्लास से कहीं ज्यादा मजबूत होता है और स्क्रीन को स्क्रैच व गिरने से बचाता है।


डिस्प्ले (Display)– स्मूद और प्रीमियम एक्सपीरियंस


Vivo V60e का 6.77 इंच का OLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है। क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन किनारों से कर्व होती है जिससे फोन पकड़ने और इस्तेमाल करने में शानदार फील होता है।

डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। साधारण शब्दों में कहें तो स्क्रीन पर हर स्क्रॉल, हर स्वाइप और हर एनीमेशन स्मूद और फ्लूइड दिखाई देगा। यह फीचर खासकर गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान मज़ा बढ़ा देता है। OLED पैनल होने के कारण कलर क्वालिटी, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट भी जबरदस्त मिलेगा, जिससे मूवी और वेब सीरीज़ देखने का मज़ा और बढ़ जाएगा।


परफॉर्मेंस (performance)– दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर


इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है जो पावर-एफिशिएंट और हाई-परफॉर्मेंस दोनों है। यानी यह गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हेवी ऐप्स चलाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं करेगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। यह Vivo का लेटेस्ट कस्टम UI है जिसमें नए फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

लंबे समय का अपडेट सपोर्ट (OS updates)


Vivo V60e की सबसे खास बात यह है कि कंपनी इसमें 3 साल तक Android OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। आजकल लोग फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं और ऐसे में अपडेट सपोर्ट बेहद जरूरी है। इसका मतलब यह है कि यह फोन आने वाले कई सालों तक नया और सुरक्षित बना रहेगा।


स्मार्ट AI फीचर्स (AI Features)– खासकर भारत के लिए


Vivo ने इसमें AI संचालित फीचर्स भी जोड़े हैं। इनमें सबसे खास है AI Festival Portrait, जिसे खासकर भारत के त्योहारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके जरिए त्योहारों की फोटो और भी आकर्षक और रंगीन आएंगी।

इसके अलावा, AI Captions (जो आपकी फोटो के लिए स्मार्ट कैप्शन बना सकता है) AI Four Season Portrait (विभिन्न मौसम के हिसाब से तस्वीरों में इफेक्ट्स जोड़ता है) और Image Expander जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यह सब मिलकर फोटोग्राफी और सोशल मीडिया एक्सपीरियंस को और मज़ेदार बना देते हैं।

Vivo V60e Specs Overview


निष्कर्ष (Conclusion)


Vivo V60e एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, AI फीचर्स और लंबे समय का अपडेट सपोर्ट सब कुछ मौजूद है। यह उन यूज़र्स के लिए सही विकल्प साबित हो सकता है जो एक प्रीमियम लुक वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें कैमरा और बैटरी दोनों का बैलेंस हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ